- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई के गिरगांव...
महाराष्ट्र
मुंबई के गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा में छठ मनाने का विरोध करने पर पुलिस ने थमाया मनसे नेता को नोटिस
jantaserishta.com
14 Nov 2026 9:36 AM IST

x
मुंबई: मुंबई में छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और प्रशासन के बीच मामला चर्चा में आ गया है। मनसे के मालाबार हिल विभाग अध्यक्ष दिनेश ज्ञानेश्वर पुंडे ने 13 नवंबर को मुंबई पुलिस और बीएमसी को पत्र देकर गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा तालाब में छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की सामग्री के विसर्जन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश पुंडे को नोटिस जारी किया है।
मालाबार हिल पुलिस स्टेशन की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 168 के तहत यह नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में मुंबई हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि बाणगंगा तालाब परिसर में छठ पूजा या किसी भी तरह की धार्मिक विधि करने की अनुमति नहीं है। पुलिस के मुताबिक, धार्मिक गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कोर्ट ने यह निर्देश दिया है।
दिनेश पुंडे ने अपने पत्र में मांग की थी कि जिस तरह गणेश उत्सव और नवरात्र के दौरान समुद्र और तालाबों में मूर्तियों के विसर्जन को लेकर प्रतिबंध और नियम लागू किए जाते हैं, उसी तरह छठ पूजा के दौरान भी गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा तालाब में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री या वस्तु के विसर्जन पर रोक लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने पानी के आसपास लोहे के बैरिकेड्स लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग भी की थी।
मनसे की ओर से बताया गया था कि 12 नवंबर को बीएमसी के ‘डी’ विभाग कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा तालाब में छठ पूजा के लिए बीएमसी की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है।
पुलिस ने दिनेश पुंडे को भेजे नोटिस में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी है। नोटिस के मुताबिक, मालाबार हिल और दक्षिण मुंबई के संबंधित इलाकों में बिना अनुमति प्रदर्शन, धरना, रैली, मोर्चा, नारेबाजी और रास्ता रोको जैसे कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लागू है। साथ ही 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी संबंधित आदेशों के तहत पाबंदी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने पर दिनेश पुंडे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsMumbai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





