
x
Mumbai मुंबई: सांताक्रूज इलाके में स्थित कलिना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक 32 वर्षीय पुलिस ट्रेनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भैयासाहब मारुति व्हावले के रूप में हुई है। वह हाल ही में पुलिस ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था और ट्रेनिंग ले रहा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भैय्यासाब व्हावले मूल रूप से खडगांव (जिला परभणी) का निवासी था। उसका शव पुलिस क्वार्टर में उसके कमरे से बरामद हुआ। मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जो उसकी जेब से बरामद किया गया। मामले की जांच कर रही वकोला पुलिस थाना ने सुसाइड नोट और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर उसकी प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में व्हावले ने लिखा है कि वह पिछले डेढ़ साल से पड़ोसी जिले की एक युवती के साथ रिश्ते में था और दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि, युवती के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। नोट में यह भी उल्लेख है कि युवती के माता-पिता उसे लगातार रिश्ता खत्म करने के लिए दबाव डाल रहे थे और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। व्हावले ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के सदस्यों को भी धमकियां दी गईं, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया था।
शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन भी व्हावले को धमकी भरे फोन कॉल्स आए थे। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग वेरिफिकेशन और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया जा रहा है और सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमुंबईसांताक्रूजकलिना पुलिस ट्रेनिंग सेंटरपुलिस ट्रेनीभैयासाहब मारुति व्हावलेआत्महत्यासुसाइड नोटप्रेमिकाधमकीपुलिस क्वार्टरवकोला थानामानसिक तनावकॉल डेटा रिकॉर्डफॉरेंसिक जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





