महाराष्ट्र

BIG BREAKING: अमरावती में उपद्रव के बाद पुलिस ने कर्फ्यू लगाया

jantaserishta.com
13 Nov 2021 2:27 PM IST
BIG BREAKING: अमरावती में उपद्रव के बाद पुलिस ने कर्फ्यू लगाया
x

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में त्रिपुरा हिंसा के विरोध में अब भी बवाल जारी है, शुक्रवार को महाराष्ट्र में त्रिपुरा हिंसा के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र के अमरावती में त्रिपुरा हिंसा ( Maharashtra Violence) का विरोध आज भी हो रहा है. उपद्रवियों ने जगह-जगह पथराव किया है और काफी बवाल मचाया है. पुलिस ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी बवाल खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है. इस घटना की वजह से अमरावती में धारा 144 लगा दी गई है.

बीते दिन महाराष्ट्र के नादेड़, मालेगांव व अमरावती में जमकर हिंसा हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबरें आई थी. बता दें कि त्रिपुरा हिंसा के विरोध में कल मुस्लिम संगठनों ने महाराष्ट्र में प्रदर्शन किया, इसके खिलाफ भाजपा और हिंदू संगठनों ने अमरावती बंद की अपील की. सभी हिंदू संगठन और भाजपा के कार्यकर्ता राजकमल चौक पर एकजुट हुए. इसके बाद भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, हालांकि पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी मामला शांत होता नहीं दिखा, जिसके बाद अब अमरावती में धारा 144 लगा दी गई है.


बता दें बीते दिनों त्रिपुरा में साम्प्रदायिक हिंसा हुई थी, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के बाद से ही त्रिपुरा में माहौल गरमा गया था. मुस्लिम संगठनों का आरोप था कि वहां पर उन्हें धमकी दी जा रही है और मस्जिदों में तोड़फोड़ की गई है लेकिन, पुलिस ने इन बातों को नकार दिया जिसकी वजह से त्रिपुरा में आगजनी होने लगी. अब इस हिंसा की लपटें महाराष्ट्र तक पहुँच गई हैं. बता दें कि इसी त्रिपुरा हिंसा के विरोध में आज महाराष्ट्र में भारत बंद का आवाह्न किया गया था, जिस दौरान महाराष्ट्र के नादेड़ में हिंसा भड़क गई. नादेड़ में जबरदस्ती दुकाने बंद करवाई गई और उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया है, इसी तरह की खबरें नासिक व अमरावती से भी आ रही है. मालेगांव में भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story