महाराष्ट्र

भिवंडी में पुलिस ने किया रूट मार्च

Rani Sahu
1 Sep 2022 9:51 AM GMT
भिवंडी में पुलिस ने किया रूट मार्च
x
भिवंडी: गणेशोत्सव (Ganeshotsav) त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए भिवंडी पुलिस (Bhiwandi Police) उपायुक्त योगेश चव्हाण (Yogesh Chavan) के नेतृत्व में शहर के सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस कर्मचारियों ने रूट मार्च (Route March) किया। पुलिस का रूट मार्च गोपाल नगर से शुरू होकर कल्याण नाका, धामणकर नाका होकर पुराने आगरा रोड़ होते हुए गौरीपाडा, धागे हॉस्पिटल, झंडा नाका, तिलक चौक से होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर जाकर समाप्त हुआ। रूट मार्च में भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे।
पुलिस उपायुक्त चव्हाण के अनुसार, शहर में गणेशोत्सव पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है। पुलिस कर्मचारियों के आलावा एसआरपी की 3 प्लाटून भी तैनाती हुई है जो शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। प्रतिबंधक कार्रवाई के अंर्तगत कई दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।शहर में 159 सार्वजनिक पंडालों के साथ 10 हजार घरों में गणपति बप्पा का आगमन हुआ है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
तय दिनों में गणपति विसर्जन अलग-अलग इलाकों के 13 विसर्जन घाटों पर होगा। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किया गया है। शहर में कुल 566 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
एक डीसीपी के आलावा, 3 सहायक पुलिस आयुक्त,18 पुलिस निरीक्षक,59 सहायक पुलिस निरीक्षक और पुलिस उप निरीक्षक, 485 पुलिस कर्मी और 30 होमगार्ड का समावेश है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एसआरपी की 3 प्लाटून को तैनात किया गया हैं। शहर के विभिन्न परिसरों में 70 सीसीटीवी कैमरे भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन की ओर से लगाऐ गए हैं। सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story