महाराष्ट्र

पुलिस कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

Admin4
9 Dec 2022 1:12 PM GMT
पुलिस कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या
x
महाराष्ट्र। उत्तरी महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां धुले जिले में 57 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम सकरी तालुका के पोहबरा की है। जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल की पहचान कालूराम चैतराम अहिरे के तौर पर हुई है।
अधिकारी ने बताया कि अहिरे मुंबई राज्य सचिवालय में मंत्रालय में तैनात था। पिछले कुछ दिनों से वह अपने पैतृक गांव में था। साथ ही बताया कि उसके घर में बने मवेशियों के तबेले में उसका शव लटका मिला है। कॉन्स्टेबल ने ऐसा क्यों किया यह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पिम्पलनेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story