महाराष्ट्र

पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 Nov 2022 12:42 PM GMT
पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति  को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाप को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नागपुर पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और फिलहाल नागपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर कलमेश्वर कस्बे के एमआईडीसी इलाके में अपनी पत्नी और नौ वर्षीय पीड़िता के साथ रह रहा है। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी ने पिछले दो महीनों में कथित तौर पर लड़की का कई बार यौन शोषण किया। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात जब उसने यह हरकत दोहराई तो उसकी पत्नी ने कलमेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे जिले में लड़के के साथ छेड़खानी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर के एक 38 वर्षीय व्यक्ति को एक 13 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी। यह कथित घटना पांच नवंबर को हुई जब उस व्यक्ति ने अपने पड़ोसी लड़के को अपने घर में बुलाया और यौन शोषण किया। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta