महाराष्ट्र

पीएम माेदी दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Teja
10 Feb 2023 12:26 PM GMT
पीएम माेदी दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
x

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो नये वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। एक माह से भी कम समय में प्रधानमंत्री का यह दूसरा मुंबई दौरा है। गौरतलब है कि बृहन्मुंबई नगर निगम के चुनाव की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है। आज शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनें मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी उपनगर स्थित मरोल में अलजामीया-तुस-सैफिया अरबी अकादमी के मुंबई परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही उनके सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड एक्सटेंशन ब्रिज, कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करने की संभावना है।



जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story