- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई में अचानक आई...

x
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से असमय और अचानक बारिश (sudden rain) की शुरुआत होने से लोग परेशान हो जा रहे है। शुक्रवार की शाम भी यही देखने मिला। शाम लगभग 4 . 30 शुरू हुई अचानक बारिश होने से लोगो परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ घंटो की हुई बारिश से कई जगहो पर पानी भर जाने की घटना घटी जिसमे कुछ जगहों पर बेस्ट के मार्ग तक बदलना पड़ा। शाम को पूरी मुंबई जैसे अँधेरे में डूब गई थी। मुंबई में जून से शुरू हुई बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अचानक हुई तेज बारिश से मुंबईकरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घाटकोपर छेड़ा नगर सहित भांडुप के इलाको में पानी भर जाने की घटना इसी तरह सायन परिसर में भारी बारिश से जलजामव हुआ जिसके चलते बेस्ट को अपना मार्ग बदलना पड़ा। सायन में रोड 24 पर पानी लगने की वजह से बेस्ट का मार्ग बदल दिया गया था। सबसे ज्यादा बारिश घाटकोपर और विक्रोली (Ghatkopar and Vikhroli) एरिया में हुई। ऑफिस से छूटने के बाद लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए निकले लोग अचानक हुई तेज बारिश की वजह से जगह-जगह रुक गए।एक घंटे हुई तेज बारिश की वजह से लोगों को लोकल ट्रेन पकड़ने में देरी हुई।बारिश का जोर सबसे ज्यादा घाटकोपर और विक्रोली परिसर में रहा । उसके बाद भांडुप , वडाला, अंधेरी पूर्व , अंधेरी पश्चिम सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया और ट्रैफिक धीमी हो गई। मनपा के अनुसार मुंबई शहर में 0.76 मिमी, पूर्वी उपनगर में 10. 32 मिमी और पश्चिम उपनगर में 15.24 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में पिछले तीन दिनों से अचानक बारिश हो रही है। दिन में धूप और शाम को बारिश हो रही है। अक्टूबर के शुरुआत से मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है। लेकिन आधा अक्टूबर बीत जाने के बाद भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे मुंबई के ऊपर बादल छाए रहेंगे शनिवार शाम को या रात में बारिश हो सकती है।
Source : Hamara Mahanagar
Next Story