- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- सोशल मीडिया पर चल रही...
महाराष्ट्र
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर न ध्यान दें लोग : मुंबई पुलिस
SHIDDHANT
14 Dec 2025 8:42 PM IST

x
Mmubai मुंबई: लापता बच्चों की संख्या में हालिया दिनों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। जून से लेकर दिसंबर तक कुल 145 बच्चे लापता हो गए हैं, जिनमें से 93 लड़कियां शामिल हैं। विशेष रूप से 1 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच दर्ज 82 मामलों में किशोरों की संख्या सबसे अधिक रही है। यह आंकड़ा सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने लापता बच्चों के मामलों में प्राथमिकता और कार्यप्रणाली को स्पष्ट किया है।
हाल ही में, नागपुर में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की विधायक ज्योति गायकवाड ने मुंबई में लापता बच्चों का मुद्दा उठाया था। इस पर मुंबई पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लापता बच्चों के बारे में जो मैसेज चल रहे हैं, वे अधिकांशत: गलत और गुमराह करने वाले हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हर लापता बच्चे के मामले को गंभीरता और सहानुभूति के साथ लेती है।
पुलिस के अनुसार, "बचपन बचाओ आंदोलन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया" मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत, सभी नाबालिगों के लापता मामलों को किडनैपिंग के रूप में रजिस्टर किया जाता है। पिछले पांच सालों में 98 प्रतिशत नाबालिगों को उनके परिवारों से सफलतापूर्वक मिलाया गया है और इस साल भी यह प्रयास जारी है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही गुम हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है। इसके लिए हमारी कई टीम काम कर रही हैं। बच्चे कैसे गायब हो रहे हैं, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने यह भी बताया कि लापता बच्चों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच, लोकल यूनिट और स्पेशल सेल समेत कई टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा, हाल ही में एक चार साल की बच्ची को वाराणसी से बचाया गया था, जो छह महीने पहले मुंबई से लापता हो गई थी।
मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना सत्यापित जानकारी पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से बचें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि उनकी कोशिशें तब तक जारी रहेंगी, जब तक हर लापता बच्चे का पता नहीं चलता। अगर किसी के परिवार से कोई गायब होता है तो वह बिना देरी किए मुंबई पुलिस की सहायता ले सकता है, पुलिस जनता की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है
Tagsमुंबईलापता बच्चेमुंबई पुलिसकिशोरबचपन बचाओ आंदोलनकिडनैपिंगसोशल मीडियाअपराध शाखालोकल यूनिटस्पेशल सेलसुरक्षापरिवारबच्चों की सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





