महाराष्ट्र

“अंबेडकर जैसे लोग हजारों साल में जन्म लेते हैं” – अबू आसिम आज़मी का बयान

SHIDDHANT
14 April 2026 9:27 PM IST
“अंबेडकर जैसे लोग हजारों साल में जन्म लेते हैं” – अबू आसिम आज़मी का बयान
x
Mumbai मुंबई: अबू आसिम आज़मी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि बाबासाहेब जैसे महान व्यक्तित्व हजारों साल में एक बार जन्म लेते हैं।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने उस दौर में शोषित और वंचित वर्गों के लिए आवाज उठाई, जब दलितों को इंसान तक नहीं समझा जाता था। ऐसे समय में उन्होंने बड़े-बड़े लोगों से संघर्ष कर न्याय की बात की और समाज को समानता का रास्ता दिखाया।
आज़मी ने कहा कि आज उन्हें जो अभिव्यक्ति की आज़ादी मिली है, वह संविधान की देन है। उन्होंने कहा, “अगर मैं मुसलमान होकर देश के सबसे बड़े नेता के खिलाफ बोल सकता हूं, तो यह ताकत बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान ने दी है।”
उन्होंने संविधान में बदलाव की कोशिशों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इसे बदलने की बात करते हैं, वही आज अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसे “दोहरी नीति” करार देते हुए ऐसे रवैये को बंद करने की अपील की।
आज़मी ने कहा कि अंबेडकर जयंती का दिन सभी के लिए गर्व और खुशी का अवसर है, और हमें उनके विचारों को हमेशा याद रखना चाहिए।
Next Story