- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- palghar : जन्मदिन की...
महाराष्ट्र
palghar : जन्मदिन की पार्टी में गयी आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
30 Oct 2024 10:56 AM IST

x
palghar पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी आठ वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व सरपंच के 21 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। मोखाडा तालुक के एक गांव में रहने वाली बच्ची रविवार को गांव में ही अपनी एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी थी लेकिन फिर घर नहीं लौटी।
इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की। मोखाडा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक प्रेमनाथ धोले ने बताया कि बच्ची का शव रविवार देर रात गांव में एक कब्रिस्तान के समीप मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक जांच दल ने कई सूचनाओं पर कार्रवाई की और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने रविवार को लड़की का कथित तौर पीछा किया और फिर रात को उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मां एक स्थानीय काउंसिलर रह चुकी है। धोले ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 65(2) (12 वर्ष से कम की आयु की लड़की से दुष्कर्म) और 66 (मौत के लिए सजा) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tagspalghar जन्मदिन पार्टीआठ वर्षीय बच्चीदुष्कर्म बाद हत्याआरोपी गिरफ्तारpalghar birthday partyeight year old girlrape and murderaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





