- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मनपा आयुक्त के खिलाफ...

x
मुंबई। मनपा में सरकार का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को खत्म हुआ। सरकार का कार्य काल खत्म होने के बाद से मुंबई मनपा में प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) काम काज देख रहे है। पिछले एक साल से मनपा के चल रहे कामकाज को लेकर विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर हस्ताक्षेत्प करने की गुहार लगाई है।विपक्ष का कहना है कि मनपा आयुक्त टेंडर कर रहे है लेकिन उसकी जानकारी लोगो को उपलब्ध नहीं करा रहे है। मनपा में अधिकारियो और कर्मचारियों की बदली पर भी मनमानी कामकाज होने का आरोप लगाते हुए अधिकारी की चौबीस घंटे के भीतर दूसरी बार बदली हो जाने की जानकारी देते हुए पॉलिसी डिसीजन भी नही किया जा रहा है जिससे मुंबई मनपा को बड़ा नुकसान होने का आरोप लगाया है।
मनपा की विपक्षी पार्टियों के लगभग 100 नगरसेवको ने एक साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी महानगर पालिका में किस तरह नियमो को धत्ता बताकर करोड़ों का घोटाला करने और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता को खत्म करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पूर्व महापौर किशोरी पेडेकर (kishori pedekar) सहित पूर्व मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराजा पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष रमेश कोरगावकर मनपा सदन की नेता रही विशाखा राऊत सहित रांकपा नेता रखी जाधव सहित समाजवादी पार्टी के नेता रहे और विधायक रईस शेख एव मनसे के नेता और पूर्व नगरसेवक संदीप देशपांडे ने अपनी सहमति जताते हुए शिकायत की है। मनपा के पूर्व नेताओं का मानना है कि मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल मनमानी काम काज कर रहे है।मनपा आयुक्त टेंडर प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं ला रहे है । टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लोगो के सम्मुख नही ला रहे है। मुंबई मनपा देश की सबसे बड़ी और धनी महानगर पालिका है । लेकिन पिछले एक साल से जो काम काज चल रहा है उससे मनपा आयुक्त की मनमानी नजर आ रही है और मनपा को करोड़ों का चूना लगाने का काम किए जाने का आरोप पूर्व नगरसेवको ने लगाया है। पूर्व नगरसेवको का आरोप है कि मनपा में बदली के नाम पर वसूली का धंधा चलाया जा रहा है।चौबीस घंटे में अधिकारियो की बदली की जा रही है जिससे मनपा के छवि को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
भाजपा ने भी मनपा प्रस्ताव की कॉपी ऑन लाइन करने की मांग रखी थी
पूर्व नगरसेवक और विधायक योगेश सागर ने भी मनपा में प्रशासन की नियुक्ति होने पर स्थाई समिति में मंजूर किए जाने वाले प्रस्ताव को मनपा की वेबसाइट पर डालने की गुहार लगाई थी।मनपा आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने भी मनपा के काम काज में पारदर्शिका लाने के लिए प्रस्ताव की कॉपी ऑन मनपा की वेबसाइट पर डालने की मांग रखी थी।मनपा प्रशासन लगभग एक साल बीत जाने के बावजूद अभी तक प्रस्ताव ऑन लाइन नहीं डाला है।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story