- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ऑपरेशन सिंदूर की तुलना...
महाराष्ट्र
ऑपरेशन सिंदूर की तुलना क्रिकेट मैच से नहीं होनी चाहिए : कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत
SHIDDHANT
3 Oct 2025 8:00 PM IST

x
Mumbai मुंबई: एशिया कप के बाद महिला विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो में होने वाला है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि भारत-पाकिस्तान बातचीत और क्रिकेट जैसे आयोजनों से पाकिस्तान कमजोर नहीं हो रहा है। आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "भाजपा दिखावे का राष्ट्रवाद कर रही है। भाजपा का कोई भी कदम पाकिस्तान को कमजोर नहीं कर रहा है। पाकिस्तान सऊदी अरब से समझौते, यूनाइटेड नेशंस की आतंकवाद विरोधी समिति की अध्यक्षता और आईएमएफ लोन के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फायदे में है। उसकी आर्मी और नेताओं के अमेरिका से रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। भारत-पाकिस्तान मैच हो रहे हैं। भाजपा सिर्फ ढकोसला कर रही है कि खून और पानी एक-साथ नहीं बह सकते, आतंक और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते।"
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा क्रिकेट मैच की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से करना बेहद असंवेदनशील है। इस ऑपरेशन में आतंकियों से मुकाबले में कई सैनिक शहीद हुए थे और यह देश की सुरक्षा और बलिदान का प्रतीक था। ऐसे संघर्ष, जिसमें जवानों ने जान दी, उसकी तुलना खेल से करना शहीदों का अपमान है। प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा को देखते हुए ऐसे बयान देने से बचें। यह प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद की शोभा को कम करता है। यह संवेदनशील विषय है, जिस पर उन्हें जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
सचिन सावंत ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, "एकनाथ शिंदे ने संगठन की स्थापना बाला साहेब ठाकरे के विचारों का हवाला देकर की, लेकिन सभी जानते हैं कि उन्होंने दिल्ली जाकर अमित शाह से बार-बार मुलाकात कर समर्थन मांगा। शिंदे गुट की कोई विचारधारा नहीं है, वे अचानक सूरत और गुवाहाटी तक गए, जिसके पीछे की मंशा सबको पता है। उनकी पार्टी मोदी-शाह के आशीर्वाद पर टिकी है।
Tagsभारत-पाकिस्तान महिला विश्व कपएशिया कपसचिन सावंतकांग्रेसप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऑपरेशन सिंदूरक्रिकेट मैचपाकिस्तान नीतिभाजपाराष्ट्रीय सुरक्षाशहीद जवानएकनाथ शिंदेराजनीतिक बयानकोलंबोसंवेदनशील बयानअंतरराष्ट्रीय संबंधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





