- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पेड़ गिरने से एक...

x
मुंबई। भारी बारिश के कारण बुधवार को मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिसके चलते अंधेरी भूमगित मार्ग (सबवे) को बंद करना पड़ा. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उपनगर मलाड में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मध्य और पश्चिमी रेलवे मार्गों पर लोकल ट्रेन यातायात लगभग सामान्य रहा, हालांकि ट्रेन कुछ मिनट की देरी से चल रही हैं. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर में ट्वीट किया, "डेढ़ से दो फुट पानी जमा होने के कारण अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. यातायात को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है.
तीन मार्गों पर नगर निगम द्वारा संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों को दहिसर पूर्व के केतकी पाड़ा की ओर मोड़ दिया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक, मुंबई में बीते 24 घंटे में पेड़ गिरने की 26, शॉर्ट सर्किट की 15 और मकान ढहने या मकान का हिस्सा ढहने की पांच घटनाएं हुई हैं.
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story