महाराष्ट्र

वृद्धा ने पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी

Admin Delhi 1
4 Aug 2023 10:27 AM GMT
वृद्धा ने पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी
x

मुंबई: पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक वृद्धा ने विमानतल को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद महिला की तलाशी ली गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार नीता प्रकाश कपलानी (72 ) दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर आई थीं। उनकी सुरक्षा जांच की जा रही थी। इस दौरान नीता ने कहा जांच से क्या होगा। उसके पास एक बम इस तरफ और चार बम दूसरी तरफ हैं। यह बम फूटेगा और पूरा एयरपोर्ट उड़ जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ स्तर पर दी गई। इसके बाद महिला की जांच की गई, लेकिन उसके पास कोई बम नहीं मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि जांच की वजह से देरी हो रही थी, इस वजह से उसने यह बात कही। पुणे विमानतल पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया है।

Next Story