- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई और बेंगलुरु के...
महाराष्ट्र
मुंबई और बेंगलुरु के लिए अब रोज नहीं फ्लाइट, शेड्यूल में बदलाव
Admin4
6 Nov 2022 6:48 PM GMT

x
बरेली। सर्दी शुरू होते ही इंडिगो की कामर्शियल मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट के लिए एयर ट्रैफिक कम होने लगा है। यही वजह है कि अक्टूबर माह में दोनों शहरों के लिए भरपूर पैसेंजर मिलने वाली फ्लाइटों के संचालन में नवंबर माह शुरू होते ही दिनों में कटौती कर दी गई। इंडिगो एयरवेज कंपनी ने आय घटने की आशंका पर सप्ताह में सिर्फ तीन दिन बेंगलुरू और चार दिन मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित करने का शेड्यूल जारी किया है।
फ्लाइट के समय में भी आंशिक रूप से बदलाव किया गया है। मुंबई और बेंगलुरू के लिए 180 सीटर फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट से अब प्रतिदिन उड़ान नहीं भरेगी, हालांकि दोनों में से एक शहर के लिए फ्लाइट का संचालन रोज होगा। नए शेड्यूल पर फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। इंडिगो के एयरपोर्ट पर तैनात प्रतिनिधि के अनुसार जनवरी और फरवरी तक इसी शेड्यूल पर फ्लाइटों का संचालन होगा। सर्दी में लोग कम आना-जाना करते हैं। दोनों शहरों के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं, मुरादाबाद समेत अन्य शहरों से ज्यादातर ट्रैफिक मिलता है।
सर्दी शुरू होते ही फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन
बेंगलुरू के लिए फ्लाइट अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भर रही है, जबकि मुंबई के लिए फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भर रही है।
फ्लाइट के आने-जाने का समय
मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइटें एक दिन छोड़कर एक दिन हैं। दोनों फ्लाइटों के आने-जाने का समय भी एक ही है। बेंगलुरू और मुंबई की फ्लाइटें बरेली एयरपोर्ट 1.30 बजे पहुंचेंगी और यहां से 2.30 बजे उड़ान भरेंगी।
अक्टूबर में ये था मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट का शेड्यूल
इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट अक्टूबर माह में मुंबई के लिए मंगलवार और गुरुवार और शनिवार को संचालन था। अन्य दिनों में बेंगलुरु की फ्लाइटें संचालित थीं।

Admin4
Next Story