महाराष्ट्र

भाजपा पर नितिन राउत ने लगाया आरोप, आज होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक

Kunti Dhruw
21 Jun 2022 6:59 PM GMT
भाजपा पर नितिन राउत ने लगाया आरोप, आज होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक
x
विधान परिषद चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है।

महाराष्ट्र : विधान परिषद चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार सुबह जानकारी आई कि उद्धव सरकार के 12 बागी विधायकों ने गुजरात के सूरत में डेरा डाल दिया है और उनके साथ शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद हैं। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सरकार में हलचलें तेज हो गईं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन राउत ने सिय़ासी घमासान पर कहा है कि राज्य सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की ये कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों में सरकार को गिराने की कोशिश करना बीजेपी के स्वभाव में है।

एकनाथ शिंदे का अपने समर्थक विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में डेरा जमाए जाने की घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहरा गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 1 बजे होगी।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta