- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नाइजीरियाई नागरिक...
महाराष्ट्र
नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त
Admin4
26 Aug 2023 9:54 AM GMT

x
ठाणे। महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात कोपर खैराने से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, "खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्राकोष्ठ (एएनसी) ने कोपर खैराने में एक पार्किंग स्थल पर जाल बिछाया और रात नौ बजे आरोपी को पकड़ लिया।"
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय ननाचोर पॉल के रूप में हुई है और उसके पास से 100 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़नाइजीरियाई नागरिकगिरफ्तारदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story