महाराष्ट्र

ड्रग्स के मामले में नाइजेरियाई गिरफ्तार

Rani Sahu
17 Sep 2023 6:38 PM GMT
ड्रग्स के मामले में नाइजेरियाई गिरफ्तार
x
मुंबई : डीआरआई ने पिछले महीने मुंबई में जब्त किए गए ड्रग्स के मामले (drug cases) में दिल्ली से एक नाइजेरियाई नागरिक को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई लाया गया और अदालत में पेश किया गया है। जहां से पुलिस ने उसे डीआरआई के हिरासत में भेज दिया है। डीआरआई की टीम मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक संबंधित मामले में जिस नाइजेरियाई आरोपी (nigerian accused) की रफ्तार किया गया है, वह इस पूरे ड्रग्स सिंडिकेट का मुख्य आरोपी है। इसी के इशारों पर कोकीन के ड्रग्स का व्यवसाय चलता था। इस व्यवसाय को चलाने के लिए आरोपी कहां से ड्रग्स मांगता था और इसके पीछे कौन लोग होते थे, इस पूरे मामले की जांच डीआरआई की तरफ से की जा रही है। डीआरआई यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के साथ और कितने लोग शामिल थे जो इस व्यवसाय को चला रहे थे।
इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद और उनके डिजिटल उपकरणों के फोरेंसिक विश्लेषण की मदद से, डीआरआई ने नई दिल्ली से सिंडिकेट के मास्टरमाइंड पर ध्यान केंद्रित किया। इसके बाद फिर डीआरआई की टीम जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ममला जून महीना का है जब डीआरआई को एक कुरियर के पार्सल में से ड्रग्स मिला था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपियों के पास मौजूद डिजिटल उपकरण जब्त कर जांच शुरू की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Next Story