- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- कनेक्टिविटी और शहरी...
महाराष्ट्र
कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा नया एयरपोर्ट: पीएम मोदी
SHIDDHANT
8 Oct 2025 9:10 PM IST

x
Mumbai मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) का उद्घाटन किया, जो देश की सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक है और भारत की विमानन यात्रा में एक निर्णायक उपलब्धि का प्रतीक है। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट का भ्रमण किया और उसकी अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ और अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट का मास्टर प्लान और तकनीकी विशेषताएं भी देखीं।
इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में नया हवाई अड्डा मुंबई महानगरीय क्षेत्र में कनेक्टिविटी और शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा। आज हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मुंबई का वर्षों पुराना इंतजार आज समाप्त हुआ है। अब मुंबई को उसका दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिल गया है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस पूरे क्षेत्र को एशिया का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, "यह एयरपोर्ट ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना का सजीव उदाहरण है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर बना है और इसका कमल-प्रेरित डिजाइन हमारी संस्कृति और समृद्धि का जीवंत प्रतीक है। यह एयरपोर्ट महाराष्ट्र के किसानों को सीधे यूरोप और मध्य पूर्व के सुपरमार्केट्स से जोड़ेगा, जिससे हमारे किसानों, मछुआरों और बागवानों की ताजी उपज वैश्विक बाजारों तक तेजी से पहुंचेगी। साथ ही यह सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक लागत को घटाएगा और नए निवेश तथा उद्योगों की राह खोलेगा।
Tagsनवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्टपीएम मोदीउद्घाटनमुंबई एयरपोर्टएशिया का कनेक्टिविटी हबकमल-प्रेरित डिजाइनकृषि निर्यातउद्योग विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





