महाराष्ट्र

एनसीपी यूथ कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

Admindelhi1
7 Oct 2026 12:19 PM IST
एनसीपी यूथ कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
x
एनसीपी यूथ कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई की मांग

मुंबई: शरद पवार की पार्टी एनसीपी यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन किया। विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया में कन्फ्यूजन का विरोध किया गया। यह प्रदर्शन चर्चगेट में नई प्रशासनिक बिल्डिंग के सामने किया गया।

एसआईआर प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम को लेकर सवाल उठे हैं। विपक्ष चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में एनसीपी यूथ कांग्रेस ने चुनाव आयोग के काम करने के तरीके के विरोध में प्रदर्शन किया। मांग की गई कि चुनाव आयुक्त की सिलेक्शन कमिटी में चीफ जस्टिस को फिर से नियुक्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में ज्यूडिशियरी को शामिल किया जाना चाहिए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस मुंबई अध्यक्ष प्रतीक बबन नांदगांवकर, उपाध्यक्ष सुयोग भुजबल, हरीश गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story