महाराष्ट्र

राकांपा एसपी विधायक आव्हाड को धमकी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Admindelhi1
22 Oct 2026 11:39 AM IST
राकांपा एसपी विधायक आव्हाड को धमकी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
x
जान से मारने की धमकी के आरोप में जितेंद्र आव्हाड मामले का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को फोन कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन ठाणे पुलिस कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित की पहचान पुणे के लोणीकंद के बरावा माईल निवासी विशाल माधवराव बिचेवाड के रूप में हुई है। वह एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। 19 अक्टूबर की रात को आव्हाड को दो-तीन धमकी भरे कॉल और मैसेज मिले थे। फोन करने वाले ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और विधायक को गोली मारने की धमकी दी। आरोपित ने कथित तौर पर आव्हाड से कहा, मैं आपके दरवाजे पर आ गया हूँ। उन्हें कहो कि मुझे अंदर आने दें, फिर मैं सबसे पहले जित्या (जितेंद्र आव्हाड) को गोली मार दूंगा। इसके बाद ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की खबर मिलते ही आरोपित को उसके मकान मालिक ने लोणीकंद पुलिस के हवाले कर दिया, क्योंकि उन्होंने टीवी पर इस घटना से जुड़ी खबर देखकर उसे पहचान लिया था।

जीतेंद्र आव्हाड ने पत्रकारों को इस घटना के बारे में बताया,आरोपित के पकड़े जाने से उन्हें मिली जान से मारने की इस धमकी का मामला सबके सामने आ गया। पुलिस इस मामले में अपना काम करेगी। ठाणे पुलिस जान से मारने की इस धमकी के मामले में आगे की जांच कर रही है।

Next Story