महाराष्ट्र

राकांपा नेता नवाब मलिक की बढ़ी मुसीबतें, बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Admin Delhi 1
18 Jan 2023 8:40 AM GMT
राकांपा नेता नवाब मलिक की बढ़ी मुसीबतें, बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
x

मुंबई: सीबीआई और ईडी के आरोपों का सामना कर रहे राकांपा नेता नवाब मलिक की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब उनके बेटे फराज मलिक के खिलाफ कुर्ला थाने में फर्जीवाड़े के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

फराज मलिक के खिलाफ वीजा आवेदन में फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाना पेटोले के खिलाफ पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट की खबर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीषराव आर देशमुख ने प्रदेश नेतृत्व पर कई आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने बताया, बीते कुछ वर्षों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इस कारण महाराष्ट्र कांग्रेस को रोज नए अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, सिर्फ कांग्रेस ही महाराष्ट्र को मजबूत कर सकती है। ऐसे में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पद से हटाने की मांग की है।

Next Story