महाराष्ट्र

NCB अफसर समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस की जांच से हटाया गया

jantaserishta.com
5 Nov 2021 7:17 PM IST
NCB अफसर समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस की जांच से हटाया गया
x

फाइल फोटो 

मुंबई: आर्यन खान मामले के जांच अध‍िकारी समीर वानखेड़े को क्रूज ड्रग्‍स मामले की जांच से हटाया गया. सूत्रों के मुताबिक, वसूली के आरोपों के बाद उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी. NCB के उच्च अधिकारी मामले की जांच भी कर रहे हैं.

अब मुंबई एनसीबी इस मामले की जांच नहीं करने वाली है. ये वहीं केस है जिसमे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फंस गए थे. इसके अलावा नवाब मलिक के दामाद के खिलाफ भी जो मामला चल रहा है, उसकी जांच भी अब मुंबई जोन की एनसीबी नहीं करेगी. मुंबई जोन से आर्यन समेत 6 केस वापस लिए गए.



जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े हैं. ऐसे में आर्यन खान और नवाब मलिक के दामाद वाले केस वापस जरूर लिए गए हैं, लेकिन मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर ही रहने वाले हैं.
दो अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे आर्यन खान
बता दें कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने दो अक्टूबर को मुंबई के एक क्रूज पर छापेमारी की थी और ड्रग्स बरामद किया था. इसी आरोप में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को हिरासत में लिया गया और बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में एनसीबी ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से कई लोग जमानत पर बाहर आ गए हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story