महाराष्ट्र

नागपुर में स्वाइन फ्लू से नक्सली कैदी की मौत

Rani Sahu
26 Aug 2022 9:48 AM GMT
नागपुर में स्वाइन फ्लू से नक्सली कैदी की मौत
x
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सरकारी चिकित्सा एवं अस्पताल में नक्सली कैदी पांडू नरोटी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गयी है
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सरकारी चिकित्सा एवं अस्पताल में नक्सली कैदी पांडू नरोटी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गयी है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौंतीस वर्षीय नरोटी को जी. एन. साईबाबा के साथ 2017 नक्सली गतिविधियों को लेकर दोषी ठहराया गया था। अधिकारी ने बताया कि वह नागपुर के केंद्रीय कारागार में कैद था और खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 20 अगस्त से जीएमसीएच में भर्ती था। पुलिस ने बताया कि नरोटी के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुयी। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज लिया है।
Next Story