महाराष्ट्र

नवाब मालिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन पर लगाया 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप

jantaserishta.com
7 Nov 2021 10:24 AM IST
नवाब मालिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन पर लगाया 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप
x
पढ़े क्या लगाया आरोप।

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक रविवार को फिर प्रेस के सामने आए और क्रूज ड्रग्स से जुड़े कई बड़े दावे किए. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप था. वो पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो बीजेपी का करीबी बन गया. मोहित कंबोज ने शनिवार को पीसी की थी और उसमें सुनील पाटिल नाम के शख्स को इस केस का मास्टरमाइंड बताया था. मोहित ने पाटिल को एनसीपी नेताओं का करीबी भी बताय था.

नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंबोज और समीर वानखेड़े के बीच अच्छे रिश्ते हैं. मोहित कंबोज 11 होटल चलाता है. मलिक ने आगे कहा, हमने कहा था कि कंबोज और वानखेड़े के रिश्ते हैं. जल्द ही इनकी मीटिंग के वीडियो जारी करेंगे. 6 अक्टूबर को मेरी पीसी हुई और 7 तारीख को वानखेड़े और कंबोज ओशिवारा के कब्रिस्तान में मिले. इनका नसीब अच्छा है कि वो पुलिस का सीसीटीवी बंद था, हमें उसका सीसीटीवी नहीं मिल पाया और वानखेड़े साहब घबराहट में चले गए कि कोई उनका पीछा कर रहा है. वानखेड़े का एक ही खेल है कि ड्रग का धंधा चलता रहा. ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए और उनसे उगाही की जाए. फिल्म जगत के लोगों को डराया जाए और उनसे हजारों करोड़ की उगाही की जाए, ये खेल वानखेड़े खेल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story