महाराष्ट्र

लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सांसद नवनीत राणा, हाथ में दिखी हनुमान चालीसा

jantaserishta.com
8 May 2022 11:45 AM IST
लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सांसद नवनीत राणा, हाथ में दिखी हनुमान चालीसा
x

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को रविवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल से बाहर आते वक्त उनके हाथ में हनुमान चालीसा दिखी. उन्होंने अस्पताल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए मैं 14 दिन तो क्या 14 साल भी जेल में रहने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती देती हूं कि वे महाराष्ट्र में कहीं से भी चुनाव लड़ें और मैं उनके खिलाफ खड़ी होऊंगी.

नवनीत राणा ने कहा कि आने वाले निगम चुनाव में मैं पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाऊंगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की जनता उद्धव ठाकरे को बताएगी कि हनुमान का नाम और राम का नाम लेने वालों को परेशान करने का क्या परिणाम होती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story