- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नवनीत राणा और उनके पति...
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को फिर हो सकती है जेल, जमानत को चुनौती देगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत को आज चुनौती दे सकती है। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरत ने कहा, "मैंने नवनीत राणा और रवि राणा की कुछ क्लिप भेजी हैं। उन क्लिप को ध्यान से देखने के बाद, मेरा मानना है कि उनकी बातचीत उन्हें दिए गए जमानत आदेश में रखी गई शर्तों का उल्लंघन है। इसलिए मैं कर्तव्यबद्ध हूं कि इसे अदालत के सामने लाऊं। मैं इसे कल अदालत के सामने रखूंगा। मैं अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने और उन्हें हिरासत में लेने की अपील करूंगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





