महाराष्ट्र

Nashik: रेल पटरी पर सेल्फी लेते ट्रेन की चपेट में आये दो लड़के

Sanjna Verma
9 Jun 2024 11:22 PM IST
Nashik: रेल पटरी पर सेल्फी लेते ट्रेन की चपेट में आये दो लड़के
x
Nashik नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले में रेल की पटरी पर सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जीआरपी के अधिकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम को वलदेवी नदी पुल के पास रेल की पटरी पर घटी।
उन्होंने बताया कि संकेत कैलास राठौड़ और सचिन दिलीप करवार पटरी पर Video बनाने के साथ सेल्फी ले रहे थे। दोनों इस काम में इतने मशगूल थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके पीछे ट्रेन आ रही है। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि दोनों देवलाली कैंप स्थित भाटिया collage के छात्र थे और हाल ही में उन्होंने 11वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
Next Story