- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Nashik: कार अनियंत्रित...
महाराष्ट्र
Nashik: कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 मृत, 4 घायल अस्पताल में भर्ती
Admindelhi1
29 Oct 2025 4:17 PM IST

x
मुंबई: नासिक जिले में नासिक-छत्रपति संभाजीनगर हाईवे पर एरंडगांव-रायते गांव के पास बुधवार तड़के एक कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आज सुबह गुजरात के सूरत से एक कार में चालक सहित 7 लोग शिरडी में साईबाबा का दर्शन करने जा रहे थे। नासिक जिले के येवला में जैसे ही कार पहुंची कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा कर तीन बार पलट गई। घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही येवला तहसील पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Tagsनासिककार अनियंत्रितपलटी3 मृत4 घायलअस्पतालभर्तीNashikCar out of controloverturned3 dead4 injuredhospitaladmittedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





