- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नरेंद्र मोदी 100 वर्ष...
महाराष्ट्र
नरेंद्र मोदी 100 वर्ष तक सेवा करेंगे, अगले 10 वर्ष तक रहेंगे प्रधानमंत्री: रामदास आठवले
jantaserishta.com
17 Sept 2025 9:57 PM IST

x
MUMBAI मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 100 वर्ष तक सक्रिय रहकर सेवा करेंगे तथा 2029-2034 के लोकसभा चुनाव में भी विजयी होकर अगले 10 वर्ष तक देश का नेतृत्व करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि वे एक लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने किया है भारत का विकास, वही बिखेर रहे हैं प्रगति का प्रकाश। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की जनता से गहराई से जुड़े हैं। उनका हर व्यक्ति से आत्मीय संबंध है, यही कारण है कि मैं उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा हूं। उनके नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और हम पाकिस्तान की हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। यह गौरव का दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने 75 वर्ष पूरे किए हैं। मुझे विश्वास है कि वे 100 वर्ष तक देश की सेवा करेंगे और 2029 व 2034 के लोकसभा चुनावों में विजयी होकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व प्रदान करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर कहा कि बीच में थोड़ी गड़बड़ी हुई थी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत उनका एक अच्छा मित्र है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई दी है और कहा कि भारत के साथ उनके संबंध मजबूत बने रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी हैं, और हमारे नजदीकी संबंध बरकरार हैं। पीएम मोदी को बधाई देते हुए आठवले ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे, व्यापार में वृद्धि होगी तथा भारत तीसरी बड़ी शक्ति में से एक बनेगा, मेरा पूर्ण विश्वास है। पीएम मोदी से मुलाकात का एक किस्सा शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे राजनीतिक जीवन में कई बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है, लेकिन पहली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला, तो अनुभव ही अलग था। उस समय उन्होंने मुझसे कुछ बातें मराठी में कीं। यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि वे कितनी आत्मीयता से संवाद करते हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति का कितना आदर करते हैं।
आठवले ने कहा कि उस मुलाकात में उन्होंने मुझे भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की मराठी पुस्तक उपहार में दी। तभी मुझे महसूस हुआ कि वे सचमुच विचारों को पढ़ने और समझने वाले नेता हैं। आज उनके नेतृत्व में देश ने सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के लिए बड़े कदम उठाए हैं और भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई है। उनके 75वें जन्मदिन पर मैं दिल से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
Tagsरामदास आठवलेपीएम मोदीजन्मदिन 752029 लोकसभा चुनावअमेरिका-भारत संबंधट्रंप शुभकामनाएंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





