महाराष्ट्र

दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 April 2026 12:19 AM IST
दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार
x
Mumbai मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस ने साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। 1 जनवरी से 28 फरवरी तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 158 मामले दर्ज किए और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस अवधि के दौरान 106 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की जब्ती भी की गई।

हेरोइन के मामलों में पुलिस ने 6 केस दर्ज किए, जिनमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 59.58 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की गई। वहीं, चरस के मामले में पुलिस ने 8 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 3.15 करोड़ रुपए की चरस जब्त की। इसके अलावा, गांजा तस्करी के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस ने इस मामले में 84 केस दर्ज किए और 88 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 92.77 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपए बताई गई है।


इसके अलावा, सिंथेटिक ड्रग्स एमडी के मामलों में भी बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 52 केस दर्ज करते हुए 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 18.84 करोड़ रुपए का 9 किलोग्राम एमडी जब्त किया। कोकीन के मामलों में 3 केस दर्ज किए गए, जिनमें 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 4.25 करोड़ रुपए की 43 ग्राम कोकीन बरामद की गई। मुंबई पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि ड्रग्स के खिलाफ उनका यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही, शहर में नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story