- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर: 55 यात्रियों ...
महाराष्ट्र
नागपुर: 55 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Admin Delhi 1
8 March 2022 11:15 PM IST

x
महाराष्ट्र: नागपुर शहर में मंगलवार को 55 यात्रियों के साथ एक बस में आग लग गई और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर में गिट्टीखदान थाने के पास हुई। उन्होंने बताया कि बस चालक ने पहले पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिसके बाद दमकल विभाग को दोपहर करीब 3.47 बजे सतर्क किया गया। अधिकारी ने बताया कि चालक के केबिन के नीचे इंजन क्षेत्र से लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया है।
Next Story





