महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 1930 के 'जंगल सत्याग्रह' की स्मृति में बनेगा संग्रहालय

Kunti Dhruw
22 Jan 2022 3:27 PM GMT
महाराष्ट्र में 1930 के जंगल सत्याग्रह की स्मृति में बनेगा संग्रहालय
x
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने महाराष्ट्र के पुसद में एक संग्रहालय की स्थापका करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने महाराष्ट्र के पुसद में एक संग्रहालय की स्थापका करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संग्रहालय का निर्माण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की अगुवाई में हुए 'जंगल सत्याग्रह' की स्मृति में किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने एक ट्वीट में इस बारे में जानकारी साझा की। सिन्हा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह के हिस्से के तौर पर यवतमाल जिले के पुसद में स्थित सत्याग्रह स्थल पर एक संग्रहालय बनवाने की मांग भी कर चुके हैं।
इस परियोजना पर काम दीनदयान बहुउद्देश्यी प्रसारक मंडल की ओर से किया जाना है। इसके सीईओ गजानन पसोदकर ने बताया कि मंडल को केंद्रीय मंत्रालय से इस संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में बताया गया है कि संग्रहालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने हमले एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
बता दें कि हेडगेवार ने पुसद में 21 जुलाई 1930 को नागरिक अवज्ञा आंदोलन के हिस्से के रूप में इस आंदोलन की अगुवाई की थी। यह संग्रहालय इस सत्याग्रह में हेडगेवार की भागीदारी को प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा इसमें लाइट व साउंड शो की व्यवस्था भी की जाएगी।
Next Story