- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोरेगांव मुलुंड लिंक...
महाराष्ट्र
गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड में अड़चन बने 237 को मनपा हटाएगी
Rani Sahu
11 Nov 2022 2:30 PM GMT

x
मुंबई। गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड निर्माण (Construction of Goregaon Mulund Link Road) में बाधा बने अवैध निर्माण पर मनपा अब कार्रवाई तेज कर दी है। मनपा प्रशासन ने गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड प्रोजेक्ट में लगभग 3 किमी की दूरी में बने लगभग 237 अवैध झोपड़े तोड़ने का काम किया। झोपड़ा धारको में पात्र झोपड़ा धारकों को परियोजना प्रभावित के रूप में घर और दुकान देने का काम मनपा कर रही है। इस तरह की जानकारी मनपा पी नार्थ वार्ड के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर (Assistant Commissioner Kiran Dighavkar) ने दी। बता दे कि गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड जो कि लगभग 12 ,2 किमी दूरी का पश्चिम उपनगर से पूर्व उपनगर जोड़ने का नया रास्ता बनेगा।इस लिंक रोड को बनाने में कई झोपड़े बाधा बने थे। मनपा पी नार्थ वार्ड की ओर से नए लिंक निर्माण में बने झोपड़ा को तोड़ने का काम मनपा द्वारा किया गया।मनपा सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने बताया कि गोरेगांव लिंक रोड जो कि 45 ,70 मीटर चौड़ा बनेगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को बनाने में बाधा बने 237 झोपड़े को तोड़ा जाने का काम किया गया।दिघावकर ने बताया कि तोड़े गए कुल 237 झोपड़े में कुल 161 झोपड़ा धारक पात्र है।जिसमे 154 घर और 7 दुकानें है । उन्होंने बताया कि 76 झोपड़े की पात्रता का काम शुरू होने की उन्होंने जानकारी दी। मनपा पी नार्थ वार्ड की ओर से अब तक 160 झोपड़े को तोड़ा गया बकाया 54 झोपडे को तोड़ने का काम अगले दो दिन में किए जाने की जानकारी दी।मनपा ने तोडक कार्रवाई करने के लिए 2 जेसीबी मशीन 2 डंपर और 30 लेबर सहित 8 इंजिनियर का उपयोग किया। तोडक कार्रवाई करने के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस का भारी बंदोंबस्त किया गया था । मनपा पी नार्थ वार्ड द्वारा तोड़क कार्रवाई करने के बाद गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड बनाने का रास्ता साफ होगा।
Source : Uni India
Next Story