- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- प्रतिबंधित प्लास्टिक...

x
मुंबई। कोरोना काल में प्रतिबंधित प्लास्टिक (banned plastic) पर कार्रवाई होना पूरी तरह बंद हो गया था।मनपा ने 1 जुलाई से मनपा (Municipal Corporation) दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई जरूर शुरू की है लेकिन जिस तरह कठोर कार्रवाई होनी चाहिए मनपा अभी तक कठोर कार्रवाई नहीं कर रही थी।मनपा अब दिवाली त्योहार के पूर्व प्रतिबंधित प्लास्टिक पर जोरदार कार्रवाई करने की शुरआत करने का निर्णय लिया है।|
मनपा प्रशासन ने पिछले तीन महीनों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करते हुए अब तक 494 मामलों में 2551 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। दुकानदारों से 24 लाख 70 हजार का दंड भी वसूला गया।इस तरह की जानकारी मनपा उपायुक्त संजोग कबरे ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कोरोना महामारी फैलने के पूर्व बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की गई थी और मुंबई से प्रतिबंधित प्लास्टिक कुछ हद तक खत्म भी हो गई थी लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी फैली और लोगो के बंद पड़े व्यवसाय पर असर न पड़े इसके चलते मनपा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कार्रवाई ढीली कर दी थी। मनपा अब एक बार फिर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कठोर कार्रवाई शुरू करने की जोरदार तैयारी शुरू की है । मनपा अब माल, मार्केट दुकान और फेरीवालों पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी । प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग टालने के लिए मनपा अब प्लास्टिक का उत्पाद करने वाली कंपनियों पर भी नजर रखने का निर्णय लिया जिससे बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक आ ही नही सके इस ओर मनपा अब जोर लगाएगी ।मुंबई में वर्ष 2005 में आई प्रलयकारी बाढ़ में प्लास्टिक की थैलियों का बहोत बड़ा कारण बताया गया था।26 जुलाई की बाढ़ की घटना के बाद ५० माइक्रोन से पतली प्लास्टिक की थैलियों पर रोक लगाई गई थी। लेकिन 2018 में राज्य सरकार ने प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली के साथ अन्य प्रकार के प्लास्टिक के वस्तुओ के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई जिसमे हैंडल की प्लास्टिक थैली सहित प्लास्टिक के चम्मच कप सहित प्लास्टिक से बनने वाले रोजमर्रा के कई सामग्री शामिल की गई इसके अलावा थर्माकोल पर भी प्रतिबंध लगाया गया।
इस प्लास्टिक पर बैन -
- 50 माइक्रोन प्लास्टिक से बने बैग (हैंडल के साथ और बिना हैंडल )प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल आइटम जैसे प्लेट, कप, प्लेट, गिलास, चम्मच, आदि; होटलों में खाद्य पैकेजिंग के लिए उपयोग किये जाने वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया।
Source : Hamara Mahanagar
Next Story