महाराष्ट्र

37 साल गौरवशाली रेल सेवा के बाद मुनी शंकर सिंह हुए सेवानिवृत्‍त

Rani Sahu
13 Nov 2022 7:23 AM GMT
37 साल गौरवशाली रेल सेवा के बाद मुनी शंकर सिंह हुए सेवानिवृत्‍त
x
मुंबई, पश्चिम रेलवे (Western Railway) पर लगातार 37 वर्ष सेवा करने के बाद मुनी शंकर सिंह (Muni Shankar Singh) दिनांक 31अक्टूबर 2022 को सेवानिवृत्‍त हुए। 5 अक्टूबर 1962 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में जन्‍मे मुनी शंकर सिंह वर्ष 1985 में रेलवे की सेवा मे आये। मुनिशंकर सिंह ने पश्चिम रेलवे पर बुकिंग क्लर्क, गुड्स गार्ड और सिनियर पैसेंजर ट्रेन मेनेजर के रूप में कार्य किया। मुनी शंकर सिंह स्वभाव से मिलनसार एवं कर्तव्‍यनिष्‍ठ कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां सेवा निवृत्त से पहले ही पूरी कर ली हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो गई है और सभी सुखी हर्षोल्लास के साथ रह रहे हैं।
उनकी विदाई समारोह कार्यक्रम 6 नवंबर 2022 को जयवंत मंगल हाॅल, (Jaywant Mangal Hall) चिंचपाडा कल्याण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके भाई विजय सिंह ने उनके जीवन के वारे में विस्तार से परिचय दिया। उनके भाई फूलसिंह बोधी ने अपने संबोधन से उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया। बिजेंद्र सिंह, हरीश वर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया।
वरिष्‍ठ जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, डॉ ए.के.सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, पश्चिम रेलवे, गजेन्द्र सिंह त्रिवेदी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी, जे.पी सिंह, पश्चिम रेलवे ने पुष्‍पगुच्‍छ देकर मु्नी शंकर सिंह का स्‍वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग में मौजूद थे।

Source : Hamara Mahanagar

Next Story