- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई: बीईएसटी बस की...
महाराष्ट्र
मुंबई: बीईएसटी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
jantaserishta.com
24 Nov 2026 11:44 AM IST

x
मुंबई: मुंबई के कुर्ला वेस्ट में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मुंबई पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह घटना सुबह करीब 7.10 बजे हुई। बताया गया कि स्कूटी सवार युवक बीईएसटी बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। उसी समय वह एक टेंपो से टकराया, जिसके कारण वह नीचे गिर गया था। एकाएक हुए इस हादसे के दौरान बस उसे कुचलते हुए निकल गई।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अजय गुणवंत पाटिल के रूप में हुई है।
इससे पहले, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में महाराष्ट्र के पुणे जिले में अहिल्यानगर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर नियंत्रण खो दिया था, जिससे कार डिवाइडर को पार करके पलट गई। इसके बाद कार पुणे की ओर जाने वाली लेन में लगभग 60 से 70 मीटर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत वाघोली के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शवों को ससून अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों की पहचान ओंकार अजय सूर्यवंशी (24), शंकर वासुदेव ढोले (22) और मयूर सतीश औटी के रूप में हुई। ये तीनों वाघोली के फूलमाला रोड इलाके के रहने वाले थे। इस हादसे में आशुतोष नंदकुमार मरकड (28) और प्रणय भरत शिंदे (24) भी घायल हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





