महाराष्ट्र

Mumbai: महिलाओं के मोदक महोत्सव ने बिखेरी खुशियां

Admindelhi1
22 Aug 2025 3:28 PM IST
Mumbai: महिलाओं के मोदक महोत्सव ने बिखेरी खुशियां
x

मुंबई: गणेशोत्सव के लिए मुंबई मनपा की ओर से संचालित महिला बचत गुटों ने 'मोदक महोत्सव' का आयोजन किया है। इस महोत्सव की शुरूआत गुरुवार से की गई और यह 25 अगस्त तक चलेगा। पंजीकरण कराने वाले लोगों को मोदक की ऑनलाइन होम डिलीवरी भी की जाएगी।

गणेशोत्सव की 27 अगस्त से शुरूआत हो रही है और इसकी जोरदार तैयारियां चल रही हैं। गणेशोत्सव में मोदक की अत्यधिक मांग होती है। बढ़ती मांग को देखते हुए महिला बचत गुटों ने यह महोत्सव शुरू किया है। इससे पहले महिला बचत गुटों ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर पूरनपोली उत्सव का आयोजन किया था। इसे अच्छी सफलता मिली थी। इसे देखते हुए मोदक महोत्सव का आयोजन किया गया है।

परंपरा के अनुसार गणपति बप्पा के आगमन के रूप में पूजा की थाली में सबसे पहले मोदक परोसा जाता है। हर साल की तरह इस साल भी महिला बचत गुटों की ओर से तैयार किए गए मोदक मुंबई वासियों के लिए उपलब्ध होंगे। लोग ऑनलाइन होम डिलीवरी के लिए https://shgeshop.com वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद 27 अगस्त को मोदक उनके घरों तक पहुंचाए जाएंगे।

Next Story