महाराष्ट्र

Mumbai: उधना से पुरी तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Admindelhi1
11 Sept 2025 5:58 PM IST
Mumbai: उधना से पुरी तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन
x
"यात्रियों के लिए खुशखबरी"

मुंबई: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के त्‍योहारी सीजन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना एवं पुरी स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर एक स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 08472 उधना-पुरी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को उधना से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:45 बजे पुरी पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 सितंबर से 25 नवंबर, 2025 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 08471 पुरी-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को पुरी से 06:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर, 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, रेढ़ाखोल, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्‍या 08472 की बुकिंग 12 सितंबर, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Next Story