- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: मौसम विभाग का...
Mumbai: मौसम विभाग का अलर्ट, महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना

मुंबई: अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आया है। महाराष्ट्र के 22 जिलों के लिए तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून ने स्थिति बदली है। आने वाले दिनों में राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है। कोंकण तट के पास अरब सागर में चक्रवाती हवाएं बनी हैं। इस वजह से तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आज से अगले चार दिनों तक कोंकण में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। इन चार दिनों में समुद्र में हलचल तेज बनी रहेगी। समुद्र में चार मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। जून से अब तक औसतन बारिश 50% हो चुकी है। अभी भी 50 प्रतिशत बारिश होनी बाकी है।
मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों को अलर्ट जारी किया है। इसमें मुंबई भी शामिल है। मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मुंबई में मौसम में बदलाव की भी संभावना है। पिछले कुछ दिनों से पालघर जिले में हो रही भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास, पंचनामा, खेती और इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान के साथ नागरिकों को तुरंत मदद देने पर चर्चा की गई।





