महाराष्ट्र

Mumbai: 29 मार्च को बांद्रा, खार, सांताक्रूज में पानी बंद

Admindelhi1
24 March 2026 12:21 PM IST
Mumbai: 29 मार्च को बांद्रा, खार, सांताक्रूज में पानी बंद
x
"इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बंद"

मुंबई: एच पश्चिम विभाग के कई इलाकों में 29 मार्च को पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी और कुछ इलाकों कम दबाव से पानी की आपूर्ति होगी। मुंबई मनपा ने बांद्रा पश्चिम में 750 मिमी व्यास की नई मुख्य पाइपलाइन को चालू करने का काम करने वाली है. इस वजह से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

एहतियातन लोगों से पानी के संयमित उपयोग और पानी बचाकर रखने की सलाह दी गई है। सुझाव दिया गया गया है कि अगले चार से पांच दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीएं। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार नई पाइपलाइन को जोड़ने का काम आगामी शनिवार 28 मार्च को रात 11 बजे से शुरू होगा और रविवार 29 मार्च को शाम 5 बजे तक कुल 16 घंटे चलेगा। यह पाइपलाइन रामदास नाईक मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग और आर. के. पाटकर मार्ग जंक्शन के बीच बिछाई गई है। इसका मकसद पाली हिल जलाशय के जल स्तर में सुधार करना और क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को अधिक सुचारू बनाना है।

इस काम के कारण खार पश्चिम, सांताक्रूज पश्चिम और बांद्रा पश्चिम के कई हिस्से पानी आपूर्ति से प्रभावित होंगे। रविवार सुबह में जलापूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा हिल रोड, कार्टर रोड, पालीमाला मार्ग, रणवार गांव, चिंबई, शर्ली और पाली गांव जैसे इलाकों में भी दिन के समय जलापूर्ति बाधित रहेगी। खारदांडा, दांडपाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय कम दबाव से पानी आएगा। इसके अलावा, 28 मार्च की रात को डॉ. आंबेडकर मार्ग और पाली पठार के आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

Next Story