- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: मुंबई में...
महाराष्ट्र
Mumbai: मुंबई में गोदाम आग पर काबू, हताहतों की सूचना नहीं
Admindelhi1
28 Nov 2025 11:36 AM IST

x
मुंबई: मुंबई के कुर्ला इलाके में एक गोदाम में गुरुवार की देर रात आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बीएमसी प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कुर्ला पश्चिम के किस्मत नगर के खलील शेख चॉल के गोदाम में गुरुवार देर रात आग लगी। सूचना मिलते ही फौरन दमकल कर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।
इस बीच स्थानीय पुलिस और वार्ड कर्मचारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मध्य रात्रि तक आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग को बुझाने के बाद गोदाम में ठंडा करने का काम चल रहा है। आग लगने के कारणो का पता नहीं चल सका है। आगे की जांच जारी है।
Tagsमुंबईगोदामआगकाबूहताहतोंसूचना नहींMumbaiwarehouse fireunder controlcasualtiesno informationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





