महाराष्ट्र

Mumbai: सड़क हादसे में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दो लोगों की जान गई

Admindelhi1
1 Jun 2026 10:48 AM IST
Mumbai: सड़क हादसे में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दो लोगों की जान गई
x
पिकअप-बाइक टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबई: हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में जिला परिषद के दो शिक्षकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पिकअप वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। रिसोड पुलिस स्टेशन की टीम इस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गजानन पटकी और संतोष देसाई के रूप में हुई है। दोनों शिक्षक हिंगोली जिले के वरुड चक्रपान गांव के रहने वाले थे। दोनों शनिवार को सरकारी ड्यूटी पर होने के दौरान जनगणना का काम पूरा करने के बाद बाइक से रिसोड में अपने मेहमानों के पास गए थे। तड़के दोनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई। इस घटना में दोनों शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रिसोड पुलिस स्टेशन की टीम इस घटना में फरार पिकअप वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Next Story