महाराष्ट्र

मुंबई:लिफ्ट गिरने से तीन साल का बच्चा और चार अन्य लोग घायल

Teja
31 Oct 2021 2:05 PM GMT
मुंबई:लिफ्ट गिरने से तीन साल का बच्चा और चार अन्य लोग घायल
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेस्क | मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) दक्षिणी मुंबई के भायखला में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से तीन साल के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जे. जे. मार्ग पर स्थित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की 18 मंजिला इमारत में हुई। उन्होंने बताया कि यहां रहनेवाले लोगों ने तत्काल अग्निशमन कर्मी और पुलिस को इसकी जानकारी दी। घायलों की पहचान हुमा खान (24), आरशा खान (सात), सोहन कादरी (तीन), नीलोफर रिजवान शेख (36) और शाहीन खान (45) के रूप में हुई है। इन्हें

मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) दक्षिणी मुंबई के भायखला में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से तीन साल के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जे. जे. मार्ग पर स्थित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की 18 मंजिला इमारत में हुई। उन्होंने बताया कि यहां रहनेवाले लोगों ने तत्काल अग्निशमन कर्मी और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

क्या समंदर में समा जाएंगे मुंबई, चेन्नै, कोलकाता जैसे शहर? ग्लोबल वॉर्मिंग पर UN की यह रिपोर्ट चिंता पैदा करने वाली है

घायलों की पहचान हुमा खान (24), आरशा खान (सात), सोहन कादरी (तीन), नीलोफर रिजवान शेख (36) और शाहीन खान (45) के रूप में हुई है। इन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनकी हालत स्थिर है।

Next Story