महाराष्ट्र

Mumbai: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत

Admindelhi1
12 Sept 2025 4:36 PM IST
Mumbai: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत
x

मुंबई: नासिक जिले के सटाना तहसील में अंतापुर-ताहाराबाद रोड पर जायखेड़ा इलाके में बीती रात एक मालवाहक वाहन (पिकअप) और एक कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में 3 मजदूरों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। जायखेडा पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना में सभी घायलों को नामपुर और सटाना स्थित नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में आशा सोनवणे (15), शंकर अम्बिस (अजंडे) और तानाजी सोनवणे (20) की मौत हो गई। सभी 12 घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों हो रहा है। इस घटना में सभी घायल सटाना तहसील के बोरदैवत और हनुमंतपाड़ा के हैं। इस घटना की छानबीन जारी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात मजदूरों को लेकर पिकअप वाहन बोरदैवत की ओर लौट रहा था। उसी समय अचानक विपरीत दिशा से आ रही कार से पिकअप वाहन टकरा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जायखेड़ा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक दिलीप बोरसे घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस घटना में दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।

Next Story