महाराष्ट्र

Mumbai: करोड़ों की ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Admindelhi1
20 April 2026 10:10 AM IST
Mumbai: करोड़ों की ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
x

मुंबई: मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी)की टीम ने शहर में ५ करोड़ रुपये की ड्रग सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन एएनसी की टीम कर रही है।

मुंबई पुलिस की एएनसी के अधिकारी ने रविवार को बताया कि उनकी टीम ने कुछ दिन पहले एक 36 साल की महिला को करीब 26 लाख रुपये कीमत का 104 ग्राम ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था। उस महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने साकीनाका इलाके में छापा मारा और 4056 एक्स्टसी टैबलेट (कुल वजऩ 2030 ग्राम) ज़ब्त किया। जब्त किए गए ड्रग की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में कीमत लगभग 5.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Next Story