महाराष्ट्र

Mumbai: कांग्रेस के तीन विधायक बने टॉप परफॉर्मर, प्रजा की रिपोर्ट का खुलासा

Admindelhi1
25 Aug 2026 8:18 PM IST
Mumbai: कांग्रेस के तीन विधायक बने टॉप परफॉर्मर, प्रजा की रिपोर्ट का खुलासा
x
प्रजा की रिपोर्ट में कांग्रेस के तीन विधायक शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में

मुंबई: प्रजा फाउंडेशन ने मंगलवार को मुंबई के विधायकों के काम का लेखा-जोखा जारी किया। विधायकों के रिपोर्ट कार्ड में कांग्रेस के तीन विधायक टॉप पर हैं। इनमें कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल लगातार पांचवीं बार पहले स्थान पर हैं। उन्हें 82.89 अंक मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस के असलम शेख 80.58 अंक के साथ दूसरे और ज्योति गायकवाड 80.30 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मुंबई के विधायकों के इस परीक्षण में विधानसभा अध्यक्ष होने की वजह से कोलाबा के विधायक राहुल नार्वेकर, इसी तरह से कैबिनेट मंत्री होने की वजह से मालाबार हिल विधान सभा क्षेत्र के विधायक मंगल प्रभात लोढा और बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शेलार का नाम 33 मूल्यांकित विधायकों की रैंकिंग में शामिल नहीं है। इस सूची में शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे 57.58 अंक के साथ तेरहवें स्थान पर हैं। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक प्रकाश सुर्वे 23.44 अंक के साथ सबसे पीछे अर्थात 33वें स्थान पर रहे हैं। प्रजा फाउंडेशन ने अपनी रिपोर्ट कहा है कि विधायकों के काम का आकलन विभिन्न पहलुओं पर किया गया है। निर्वाचित प्रतिनिधि जनता के मुद्दे कितनी प्रभावी ढंग से सदन में उठाते हैं और सरकार से जवाबदेही कैसे तय करते हैं। रिपोर्ट में 33 विधायकों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है।

पंद्रहवी विधानसभा में शीतकालीन 2024 से मानसून 2025 के बीच केवल 2,213 सवाल पूछे गए। बारहवीं विधानसभा के इसी अवधि में 7,955 सवाल पूछे गए थे। यानी सवालों की संख्या में 72 फीसदी कमी आई है। विधायकों के सवालों की औसत गुणवत्ता भी 50 फीसदी से घटकर 33 फीसदी रह गई है। पंद्रहवीं विधानसभा के पहले वर्ष में सदन केवल 40 कार्य दिवस चला, जबकि बारहवीं और पंद्रहवीं विधानसभा में क्रमशः 47 और 50 दिन काम हुआ था। विधायकों का औसत स्कोर बारहवीं विधानसभा के 61 से घटकर प्रदहवीं में 55 हो गया। मुंबई के विधायकों की औसत आयु भी बढ़कर 57 वर्ष हो गई है।

Next Story