महाराष्ट्र

मुंबई: बीएमसी ऑफिस और पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह

jantaserishta.com
12 Nov 2026 5:45 PM IST
मुंबई: बीएमसी ऑफिस और पीएनबी बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह
x
मुंबई: मुंबई शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कार्यालय और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे दोनों संस्थानों के आधिकारिक मेल पर एक ही पैटर्न का धमकी भरा ईमेल आया था। ईमेल मिलते ही संबंधित विभागों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीम ने दोनों जगहों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे तक चली गहन तलाशी में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस ने पुष्टि की है कि यह एक फर्जी ईमेल था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर ईमेल के सोर्स की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल दोनों जगहों पर स्थिति सामान्य है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बता दें कि इससे पहले भी देश कई राज्यों में इस तरह के फर्जी धमकी भरे ईमेल या पत्र बरामद हो चुके हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूलों, सरकारी इमारतों को खाली कराकर जब जांच की गई तो ये धमकी फर्जी पाई गई। इतना ही नहीं, देश के कई विमानों में भी धमकी भरे नोट्स मिल चुके हैं।
इससे पहले 11 नवंबर को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी मिली थी। इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर तनाव का माहौल बन गया और विमान की गहन तलाशी की गई थी।
अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के पायलट को धमकी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के शौचालय में एक नोट मिला था, जिसमें विमान को हाइजैक करने की चेतावनी दी गई थी। यह नोट किसी व्यक्ति की नजर में आने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story