महाराष्ट्र

Mumbai: महाराष्ट्र में ईंधन संकट नहीं, अफवाहों से बचें: भुजबल

Admindelhi1
23 May 2026 11:20 AM IST
Mumbai: महाराष्ट्र में ईंधन संकट नहीं, अफवाहों से बचें: भुजबल
x

मुंबई: महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि राज्य में पेट्रोल या डीज़ल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से घबराकर खरीदारी बंद करने की अपील की और आने वाली कमी के बारे में सभी अफवाहों को खारिज कर दिया।

मंत्री छगन भुजबल आज मुंबई में पत्रकारों को बताया कि पश्चिम एशिया संकट के बाद सूबे के कई जिलों में औसत दैनिक आंकड़ों की तुलना में डीज़ल की बिक्री में 42 प्रतिशत और पेट्रोल की बिक्री में 21 प्रतिशत की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। भुजबल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में पूरी तरह सक्षम हैं और नागरिकों को जमाखोरी करने की कोई ज़रूरत नहीं है। भुजबल ने कहा कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए और अतिरिक्त पेट्रोल या डीज़ल जमा नहीं करना चाहिए।

मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री में 20.39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि सामान्य स्तरों की तुलना में डीज़ल की बिक्री में 19.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अकेले 19 मई को डीज़ल की बिक्री में 42 प्रतिशत और पेट्रोल की बिक्री में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो औसत दैनिक बिक्री से कहीं ज़्यादा थी। भुजबल ने कहा कि मांग में इस अस्थायी उछाल के बावजूद आपूर्ति निर्बाध बनी रही और सभी मांगों को पूरी तरह से पूरा किया गया। भुजबल ने लोगों से अपील की कि वे पेट्रोल और डीज़ल केवल अपनी ज़रूरत के अनुसार ही खरीदें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Next Story